





अग्रवाल समाज मिसेज पूजा गर्ग बनी मिसेज इंडिया 1st runner-up 2025 अवॉर्ड से सम्मानित हुई
दिल्ली की अखिल भारतीय वैश्य महासंघ की राष्ट्रीय सचिव, khushi boutique fashion hub ki director को “मिसेज इंडिया1st runner- up 2025 अवॉर्ड (Mrs India 1st runner-up 2025 Award)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिल्ली की ब्यूटी एंड बेस्ट मैगज़ीन (Beauty & Best Magazine) एवं प्राइम मीडिया कम्युनिकेशन्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित B&B Mr., Miss and Mrs India 2025 – Season 5 Beauty Pageant में प्रदान किया गया।
समाजसेवा और सादगी से बनीं प्रेरणा पूजा गर्ग न सिर्फ़ एक बिज़नस वूमेन फैशन डिज़ाइनर प्रतिभाशाली महिला हैं, बल्कि वे समाजसेवा (social work) में भी अग्रणी हैं। वे जरूरतमंद बच्चों को उनकी शिक्षा में व मरीजों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। अस्पताल में उनके इलाज में कोई भी सहायता चाहिए होती है, तो वे व्यक्तिगत रूप से उसका सहयोग करती हैं। बच्चों को सिलाई की शिक्षा भी देती हैं। और सामाजिक कार्यों में निरंतर अपना सहयोग देती रहती है। अब तक हमेशा समाज सेवी के रूप में कार्य करने वाली पूजा जी ने अपनी नई journey की शुरुवात मिसेज 1st रनरअप का खिताब जीत कर की । एक विशेष बात पूजा गर्ग ने “ब्यूटी एंड द बेस्ट ” के ग्रैंड फिनाले में अपने दोनों दोनों बच्चों के साथ पार्टिसिपेट किया । उनकी बेटी खुशी गर्ग को Mis beautiful hair crown का खिताब मिला । वहीं उनके बेटे निशांत गर्ग को Mr ब्रांड एंबेसेडर का खिताब मिला । जिसके लिए उन्होंने प्राइम कम्युनिकेशन की ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगजीन की डायरेक्टर प्रीति पूजा जी का दिल से आभार दिया कि उन्होंने इतना बड़ा प्लेटफार्म सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दिया।
‘ब्यूटी एंड द बेस्ट’ मैगज़ीन का सीजन 5 — दिल्ली में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले, चुने गए मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025
ग्लैमर, फैशन और वूमेन एम्पावरमेंट का संगम बना सीजन 5 | विदेशी राजदूतों, सेलेब्रिटीज़ और समाजसेवियों की रही शानदार मौजूदगी में
राजधानी दिल्ली के छतरपुर स्थित द एग्जीक्यूटिव क्लब रिजॉर्ट में ‘ब्यूटी एंड द बेस्ट मैगज़ीन’ के सीजन 5 का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया। ग्लैमर और फैशन के तड़के से सजे इस मेगा इवेंट में मिस, मिसेज़ और मिस्टर इंडिया 2025 के विजेताओं का चयन किया गया।
दिल्ली-एनसीआर की कई नामी हस्तियां, विदेशी राजदूत और डिप्लोमैट्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित ब्यूटी क्वीन भारती तनेजा, लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी, डॉ. निशि सिंह (नाद फाउंडेशन), डॉ. संजीव देव मलिक, वायरल गर्ल सोनिया गुप्ता, डॉ. विक्टोरिया परले, डॉ. परिन सोमानी, मीनाक्षी दत्ता, नीलेश्वरी बसक और मीता घोष जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
कार्यक्रम के प्रमुख मेंटॉर जेमस्टोन यूनिवर्स के फाउंडर श्री गुरु जी अर्णव रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
फिनाले के दौरान आकर्षक डांस परफॉर्मेंसेज़ ने दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि इंडो-ब्रिटिश फ्रेंडशिप सेलिब्रेशन पर आधारित एक टॉक शो में वूमेन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण) पर भारत और ब्रिटेन की गौरवशाली महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं।








