जम्मू कश्मीर के पहलगाम की खौफनाक घटना को देख सभी का दिल दहल गया है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले की घटना को देख सभी का दिल दहल गया है। यहांआतंकियों ने 26 पर्यटकों को गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें। चश्मदीद गवाह एक महिला ने रो रो कर इस घटना के बारे में सब कुछ बताया। इस महिला ने बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले लोगों से उनका नाम पूछा और धर्म पूछा। और पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी।महिला ने फिर पीसीआर को फोन किया । महिला ने बताया 6 से 7 सैलानियों को गोली लगी। उसने बताया की आतंकी ने गोली चलाई आतंकियों ने मजहब पूछ कर शख्स को गोली मारी। आप लोग जैसे फोटो में देख पा रहे हैं। यह भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल है। इनकी आयु 26 वर्ष की है। वहीं उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीर सामने है। जो कोच्चि में तैनात थे। और छुट्टी पर पहलगाम में थे। और हरियाणा के निवासी थे। और हाल ही में 16 अप्रैल को इनका विवाह हुआ। जिंदगी की नई शुरुआत ही करने जा रहे थे। लेकिन भगवान को यह मंजूर न था। हाथों में लाल चूड़ा और यह वारदात। आतंकियों ने इन्हें भी नहीं छोड़ा धर्म के आधार पर इनको भी गोली मार दी। महिला ने रो रो कर बताया मैं वहां पर बैठी थी और भेलपुरी खा रही थी और मेरे पति साइड में थे एक इंसान आया और उसने उनको गोली मार दी। महिला ने पीसीआर कॉल करी और रो-रोकर पति को बचाने के लिए मदद मांगी। बताया जा रहा है आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी चलती रहे। फिर उसके तुरंत बाद आतंकी वहां से भाग गए । सभी घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अगर देश में इतने रक्षक तैयार होने के बावजूद भी ऐसी घटनाएं होती रहे तो रक्षक का क्या फायदा। क्या कुछ कहेंगे इस घटना को लेकर।