नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट ने किया समस्या का समाधान फिर से हुई जीत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट ने किया समस्या का समाधान फिर से हुई जीत

 

पढ़ने वाले सभी साथियों को दिल से नमस्कार। आप सभी को बताते हुए बढ़ी खुशी हो रही है की नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट ने एक और समस्या का समाधान किया। आपको विस्तार से बता दें नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट के पास जनवरी में एक समस्या आई। और समस्या ट्रस्ट में रजिस्टर्ड हो गई। निर्मित और विनोद दोनों ही ओला गाड़ी चलाते हैं।आपस में पैसे का लेनदेन था और लेनदेन भी थोड़ा नहीं ज्यादा था। विनोद के बेटे विशाल ने निर्मित से टुकड़ों में कुछ पैसे उधार लिए जो की सभी ट्रांजैक्शन निर्मित के पास मौजूद थे। विशाल किसी वजह से पैसे नहीं दे पा रहा था। थोड़े-थोड़े ही पैसे टोटल 12 लाख प्लस हो गए। दोनों पार्टी को नव सिद्धि ट्रस्ट में बुलाया गया। ऑफिस में कई बातें हुई और बातों का तोड़ भी ट्रस्ट ने निकाला।

नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट ने इस समस्या का समाधान किया। खुशी की बात यह भी रही दोनों पार्टी ने नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट को 2200/2200 रुपए डोनेशन भी दिए बिना किसी दबाव के समस्या भी सुलझ गई और खुशी-खुशी घर भी चले गए। साथियों नव सिद्धि संकल्प हमेशा सच के साथ खड़ा है।

नव सिद्धि संकल्प ट्रस्ट

 

उपाध्यक्ष

अनीता सिंह

Leave a Comment

[democracy id="1"]