



फिल्म निर्देशक सावन वर्मा को 10 फरवरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ! जिन्हें वीरांगना नीरा आर्य सम्मान से 26 जनवरी 2025 को आर्य पुत्री हिंदी फिल्म निर्देशित करने के लिए नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय खेकड़ा बागपत उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया गया| सावन वर्मा का जन्म 10 फरवरी 1966 को ग्राम निपानिया पोस्ट जगदीशपुर तहसील हरैया जिला बस्ती उत्तर प्रदेश में हुआ| पिता का नाम राम यज्ञ वर्मा एवं मां का नाम दुलारी देवी था| प्रारंभिक शिक्षा जिला बस्ती एवं स्नातक कानपुर यूनिवर्सिटी से किया| स्नातक करने के बाद वह फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए| काफी जीवन संघर्ष के बाद उन्होंने फ़िल्म निर्देशन का काम चुना| सावन वर्मा ने हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, मराठी, गुजराती, छत्तीसगढ़ी, आदि फिल्मों में काम किया| जैसे शहीद क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, घर चलो ना पापा, आर्य पुत्री, अध कटा रुख, वैदेही, जान हमार हमसे जुदा हो गैल, बाईसा राणा राज, किरण, स्क्रीन, काव्या तुम मेरी हो, पुलिस एक्सपोज्ड, फर्स्ट डेट ,सवेरा, गोरिया के गोरे गोरे गाल, मैं सुहागन हूं, लाट साहब, ससुरा कब्बू दामाद रहल, बनारस वाली, एक बिहारी सौ पर भारी, ज्वाला मंडी, संग्राम, लागी नाही छूटे रामा, मुकाबला, हथियार, बागी भले सजना हमार, पिया के घर प्यारा लगे, जनता दरबार, कर्ज माटी के, तुलसी बिन सूना आंगनवा, ठेला नंबर 501, मृत्युंजय, मां तो बस मां होती है, कर्तव्य, शूरवीर, लाडली राधा रानी, आर्य पुत्री, डॉटर ऑफ़ आर्यावर्त आदि| सावन वर्मा के जन्मदिन पर स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करते हैं|