भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने 86 की उम्र में अंतिम सांसे ली।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहुत बड़ी दुखद खबर भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में उन्होंने 86 की उम्र में अंतिम सांसे ली। रतन टाटा किसी पहचान की मोहताज नहीं थे। नेक और दरिया दिल इंसान थे। लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत थे। भारत में जब भी उद्योगपतियों का जिक्र होगा तो सबसे पहले रतन टाटा का नाम लिया जाएगा।। इन्होंने अपने जीवन में काफी ऐतिहासिक कार्य किए। आपको बता दें रतन टाटा को भारतीय उद्योग का पितामह भी कहा जाता है। इन्होंने अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित किया कोई झूठा दिखावा नहीं। इन्होंने अपने कार्य से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। रतन टाटा के अनगिनत योगदान को बुलाया नहीं जा सकता।। उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है।। सच कहा है किसी ने इंसान चला जाता है यादें रह जाती है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]