राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया धर्म ध्वजा, पीएम मोदी ने जोड़े हाथ, ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी रामनगरी। 161 फिट की ऊंचाई पर लहराया केसरिया परचम।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इससे पहले पीएम ने सरसंघचालक के साथ मिलकर सभी मंदिरों में दर्शन-पूजा की।

अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शिखर पर भगवा ध्वज फहराया।

राम मंदिर के शिखर पर फराया जाने वाला ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा, समकोण त्रिभुजाकार है। इस पर एक उज्ज्वल सूर्य की छवि है, जो भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक है, साथ ही कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ इस पर ‘ओम’ अंकित है।