सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

26 जनवरी वह तारीख है, जब लोकतंत्र की शुरुआत हुई थी, क्योंकि इसी दिन 1950 में भारतीय संविधान को पूरी तरह से लागू किया गया था। वह संविधान, जिसकी शपथ लेकर देश की अदालतें फैसला लेती हैं, और भारत एक संप्रभु गणराज्य बन गया। इसके अलावा, 2025 में हम 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day )मनाने जा रहे हैं, वही हर्षोउल्लास के साथ। इस खास अवसर पर हम देश के वीरों को याद करते हैं और उनके बलिदानों को सम्मानित करते हैं।

लेकिन आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि आखिरकार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने की परंपरा का गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस दिन को मनाने के पीछे एक विशेष कारण है, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के ऐतिहासिक पहलुओं से जुड़ा हुआ है।

26 जनवरी को संविधान दिवस मनाया जाता है, यह बात तो बहुत लोग जानते हैं, लेकिन इसके पीछे का खास कारण बहुत कम लोगों को मालूम होता है। अगर आपको यह मालूम है तो अच्छी बात है, लेकिन क्या आपको पता है कि 26 जनवरी 1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था।

 

दरअसल, 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने ‘पूर्ण स्वराज’ (पूर्ण स्वतंत्रता) का संकल्प लिया था। यह संकल्प देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि इससे पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता की मांग कर रहा था। कांग्रेस ने इसे स्वीकृति दी थी कि अब भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से पूरी तरह से स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, और इसके लिए संकल्प लिया गया कि 26 जनवरी 1930 को देशभर में ‘पूर्ण स्वराज’ के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस दिन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की सफलता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]