
जय हो हनुमान🙏
संकट से हनुमान छुड़ावे, मन, कर्म, वचन ध्यान जो लावे
आज पूरे देश में भक्ति और शक्ति का पावन पर्व हनुमान जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
भगवान हनुमान, जो साहस, भक्ति और सेवा के प्रतीक माने जाते हैं, उनके जन्मोत्सव पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर जगह जय श्री राम और बजरंगबली की जय” के जयकारों से माहौल गूंज उठा है।
इस खास मौके पर भक्त व्रत रखकर, पूजा-अर्चना कर और हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने जीवन से कष्ट दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
👉 मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करने से हर संकट दूर होता है और जीवन में शक्ति, बुद्धि और साहस का संचार होता है।
🪔 आज के दिन हमें भी उनके जीवन से सीख लेकर निस्वार्थ सेवा, सच्चाई और साहस के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
🙏 आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
अनीता सिंह पत्रकार









