
आज देशभर में बसंत पंचमी और मां सरस्वती पूजा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और साधकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिरों, विद्यालयों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई, जहां पीले वस्त्र, पुष्प और प्रसाद से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बसंत पंचमी न सिर्फ ऋतुराज बसंत के आगमन का संकेत है, बल्कि ज्ञान और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश भी देती है।
अनीता सिंह पत्रकार NSS NEWS








