आज हम आपको याद दिला रहे हैं उस महान संत को, जिनकी वाणी आज भी समाज को आईना दिखाती है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नमस्कार,

आज हम आपको याद दिला रहे हैं उस महान संत को, जिनकी वाणी आज भी समाज को आईना दिखाती है।

मन चंगा तो कठौती में गंगा यह पंक्ति नहीं, बल्कि सोच बदलने का संदेश है।

महान संत, समाज सुधारक और दर्शनशास्त्री गुरु रविदास जी ने अपने विचारों से बताया कि सच्ची पवित्रता बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि हमारे मन की शुद्धता में होती है।

उन्होंने भेदभाव, ऊँच-नीच और जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ उठाई और मानवता, समानता और प्रेम का रास्ता दिखाया।

आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर उनके विचार पहले से कहीं ज़्यादा प्रासंगिक हैं।

जब समाज नफरत में बंट रहा हो, तब गुरु रविदास जी की वाणी हमें जोड़ने का काम करती है।

इसी संदेश के साथ,

गुरु रविदास जी को शत्-शत् नमन 🙏

और संकल्प—कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और मानवतावादी समाज का निर्माण करें।

NSS NEWS