आनंद विहार रेलवे स्टेशन एवं NCRTC क्षेत्र में यातायात, जन-सुविधाओं एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

प्रेस नोट

 

आनंद विहार रेलवे स्टेशन एवं NCRTC क्षेत्र में यातायात, जन-सुविधाओं एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के संबंध में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

 

दिनांक: 28 अगस्त 2026

 

दिनांक 28.08.2026 को जिला प्रशासन, पूर्वी दिल्ली के समन्वय में आनंद विहार रेलवे स्टेशन के Entry एवं Exit Points तथा आसपास के NCRTC क्षेत्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन की सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में उत्पन्न यातायात, पैदल आवागमन, जन-सुविधाओं एवं वायु प्रदूषण से संबंधित समस्याओं का मौके पर जायजा लेकर उनके प्रभावी एवं समन्वित समाधान पर विचार-विमर्श करना था।

 

संयुक्त स्थलीय निरीक्षण में District Magistrate (East) Shri Karanjit एवम् DCP Traffic (East) Ms. Shweta Singh के मार्गदर्शन में विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु

 

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक जाम, यातायात का अत्यधिक दबाव, पैदल यात्रियों की आवाजाही, Escalator की उपलब्धता एवं संचालन, पार्क एवं आसपास के मार्गों तक पहुँच, E-Rickshaw की आवाजाही, सड़क पर धूल तथा वायु प्रदूषण से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर निरीक्षण किया गया।

 

विशेष रूप से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के Entry एवं Exit Points पर यात्रियों एवं वाहनों के सुचारु आवागमन तथा यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई। यात्रियों की सुविधा के लिए Escalator की पर्याप्त उपलब्धता, Pedestrian Movement, पार्क तक उचित Access तथा E-Rickshaw के व्यवस्थित संचालन के संबंध में भी आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर विचार किया गया।

 

वायु प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष चर्चा

 

निरीक्षण के दौरान यह भी विचार किया गया कि Traffic Congestion एवं वाहनों के अनावश्यक रूप से रुकने से वाहन उत्सर्जन बढ़ता है, जबकि सड़क पर मौजूद धूल के वाहनों की आवाजाही से पुनः उड़ने के कारण वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है।

 

इस संबंध में Traffic Management, Dust Suppression, सड़क की सफाई एवं पानी के छिड़काव, Pedestrian Movement को व्यवस्थित करने तथा अन्य आवश्यक Pollution Control Measures को प्रभावी ढंग से लागू करने पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

 

विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सहभागिता

 

संयुक्त निरीक्षण में निम्न अधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई:

 

1. Shri Karanjeet VadoDaria – District Magistrate (East)

2. Shri Sanjay Tyagi – Joint Commissioner of Police (Jt. C.P.)

3. DCP, Eastern Range Ms Sweta Singh Chauhan

4. Shri Sameer Pal – Traffic Inspector (T.I.-8)

5. Shri Shiv Kumar – Station House Officer (S.H.O.)

6. Shri P.K. Singh – DTIDC

7. Shri S.K. Gupta – Chief Health Inspector, MCD

8. Shri Rahul – MCD (L.I.)

9. Shri Pawan Gautam – Administrative Officer (A.O.)

10. Shri Satish Kumar Singh – Senior Station Manager, Delhi Metro

11. Shri Gaurav Sharma – PWD

12. Shri Gautam – Station Controller, NCRTC

13. Shri Anshul – Junior Engineer (J.E.)

14. Shri Narender – SDM (HQ)

15. Shri Nitin Shakya – SDM, Patparganj

16. Shri Manoj Kumar – Executive Magistrate

17. Shri Kamal Sharma – Part-Time Instructor, Civil Defence

 

सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर समस्याओं का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा विभागवार आवश्यक कार्रवाई, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।

 

निष्कर्ष

 

संयुक्त स्थलीय निरीक्षण का उद्देश्य आनंद विहार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु करना, यात्रियों एवं पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा बढ़ाना, सार्वजनिक पहुँच को बेहतर बनाना तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

 

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निरीक्षण में चिन्हित समस्याओं के व्यावहारिक एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

संयुक्त प्रयास — बेहतर यातायात व्यवस्था, बेहतर जन-सुविधाएँ एवं स्वच्छ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल।

 

जिला प्रशासन, पूर्वी दिल्ली