
Nss news हमेशा सच के साथ
बरगी डैम हादसा: 15 घंटे बाद मां-बेटे का शव मिला, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया
जबलपुर:
बरगी डैम से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। हादसे के करीब 15 घंटे बाद जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो मां और उसके मासूम बेटे का शव बरामद किया गया। सबसे भावुक कर देने वाला दृश्य यह रहा कि मां अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए मिली।
बताया जा रहा है कि डूबते वक्त भी मां ने अपने बेटे को नहीं छोड़ा। यह तस्वीर जहां एक ओर ममता की सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आई, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा इंतज़ामों की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी सुरक्षा को लेकर शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में यह हादसा लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है।
(अनीता सिंह पत्रकार)










