


NSS NEWS हमेशा सच के साथ
पहली बारिश में बह गई व्यवस्था तिंदवारी–तेरही संपर्क मार्ग बना जानलेवा जाल
बांदा जनपद के तिंदवारी नगर पंचायत से जुड़ा तेरही संपर्क मार्ग आज बदहाली की ऐसी तस्वीर बन चुका है, जो सीधे-सीधे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। पहली ही बरसात ने इस सड़क की सच्चाई खोलकर रख दी सड़क नहीं, मौत का गड्ढा बन चुकी है ये राह
यही सड़क तिंदवारी को कई गांवों और आसपास के नगरों से जोड़ती है, लेकिन हालात इतने बदतर हैं कि हर गुजरने वाला इंसान अपनी जान हथेली पर लेकर चलने को मजबूर है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, पानी से लबालब भरे हुए—किसी को नहीं पता नीचे सड़क है या हादसे का जाल।
स्थानीय लोगों ने कई बार अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने गुहार लगाई, लेकिन नतीजा वही—सन्नाटा और अनदेखी। ऐसा लगता है जैसे जिम्मेदारों ने आंखों पर पट्टी बांध ली हो और कानों में रूई ठूंस ली हो।
अब हालात ये हैं कि आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस रास्ते पर चलने से डर रहे हैं। जनता में भारी गुस्सा और आक्रोश है, और सवाल सीधा है
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
अगर समय रहते इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि जनता की जान से खिलवाड़ माना जाएगा।
अब भी वक्त है—शासन-प्रशासन जाग जाए, वरना जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटेगा और जिम्मेदारों को जवाब देना पड़ेगा।
(रिपोर्टर निमेष मिश्रा)










