सफाईकर्मी की हत्या का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सफाईकर्मी की हत्या का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन

 

नई दिल्ली | NSS NEWS

 

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाईकर्मी अनिल कुमार की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। परिजन और सफाईकर्मी समुदाय के लोग इंसाफ और मुआवजे की मांग को लेकर LBS अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

परिवार का आरोप है कि मृतक का शव लेने से इनकार करते हुए उन्होंने एक करोड़ रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है।

मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परिवार को उचित आर्थिक सहायता मिले और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित किया जाए।

 

अब सवाल यह है—एक सफाईकर्मी की जान की कीमत आखिर कब तय होगी?

क्या सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा?

NSS NEWS — आपकी आवाज़, आपके सवाल।