कारगिल विजय दिवस पर धूमधाम से मनाया गया चित्रकला प्रतियोगिता और तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*कारगिल विजय दिवस पर धूमधाम से मनाया गया चित्रकला प्रतियोगिता और तिरंगा यात्रा*

 

पश्चिमी दिल्ली के मेरा युवा भारत द्वारा और ब्रिलियंट स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

 

इसके बाद एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सभी बच्चों और कॉलोनी वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राहुल वर्मा जी थे, जो एक सेना के जवान हैं। उन्होंने कारगिल विजय दिवस के बारे में बताया और देशभक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री विवेक सोनी जी (ब्रिलियंट स्कूल के मालिक), श्री विजय प्रधान जी, श्रीमती अनीता जी (एनएसएस न्यूज चैनल), श्री सुनील जी (क्रीड़ा भारती) और श्री रंजीत सोनी जी (समाजसेवक) उपस्थित थे।

 

पश्चिमी जिला के जिला यूथ ऑफिसर श्रीमती पूजा कौशिक जी ने भारतीय सेना को नमन किया और उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

 

इस कार्यक्रम में ब्रिलियंट स्कूल के प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार जी तथा नेहा जी, स्वाति जी और नैन्सी जी ने भी भाग लिया और तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने बच्चों को देश के प्रति प्रेम और देशभक्ति के बारे में समझाया।

 

इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत चित्र बनाए और तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और सभी ने इसका आनंद लिया।

Leave a Comment