









खुशी गर्ग ने जीता वीनर खिताब बियॉन्ड रनवे फैशन वीक सीजन-6 में रचा इतिहास, बॉलीवुड अभिनेत्री शीबा अग्रवाल , आशा फ्रेड और बॉलीवुड सूफी सिंगर नियाज़ी ब्रदर्स हमज़र हयात जी ने किया सम्मानित
नई दिल्ली।
पांच सितारा हॉटल रेडिसन ब्ल्यू द्वारका में (पीबी ईवेंट्स & ट्रस्ट )”उड़ान ” किड्स एंड टीन टैलेंट शो द्वारा आयोजित बियॉन्ड रनवे फैशन वीक सीजन- 6 प्रतियोगिता में दिल्ली अग्रवाल समाज की बेटी खुशी गर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनर का क्राउन ट्रॉफी का खिताब जीता व सब टाईटल मोस्ट फोटोजेनिक फेस और बब्ली सिक्स का खिताब जीता साथ ही आउटस्टैंडिंग डांस फाइनलिस्ट की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
खास बात यह रही कि खुशी गर्ग ने इससे पहले भी 4 प्रतिष्ठित मंच पर 1st runner -up का खिताब जीता है आज 5 वीं बार BRFW के मंच पर बिनर का खिताब पहली बार बियोंड रनवे फैशन वीक में जीता है और अपने आत्मविश्वास व प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
इस भव्य कार्यक्रम की ऑर्गनाइजर पीबी ट्रस्ट की को फाउंडर अर्चना गौड़ जी बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शीबा अग्रवाल जी, आशा फ्रेड जी , बॉलीवुड सूफी सिंगर नियाज़ी ब्रदर्स हमज़र हयात जी मुख्य अतिथि के रूप इस प्रोग्राम की शोभा बढ़ाई । मुख्य अतिथि ऍफ़ डी आई आई नोएडा की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मंजू मान जी साथ ही हमारी जूरी पैनल में विक्की राणा, पूजा धनकर, गुरु रेनू पहाड़ी बस्सी और प्रियंका बहल ईवेंट कॉर्डिनेटर नवनीत जी एंकर शिल्पी बहादुर और कोरियोग्राफर जतिन और आलोक जी , पूर्णिमा जी रोमित नारंग जी ने खुशी गर्ग को मंच पर ट्रॉफी और ताज पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बॉलीवुड अभिनेत्री शीबा अग्रवाल जी आशा फ्रेड जी बॉलीवुड सूफी सिंगर नियाज़ी ब्रदर्स हमज़र हयात जी, जैसे दिग्गज अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पीबी ट्रस्ट की को फाउंडर अर्चना गौड़ जी का दिल से धन्यवाद की उन्होंने बच्चों के लिए इतना अच्छा और बड़ा मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए दिया । कार्यक्रम में डांस, सिंगिग और मॉडलिंग में अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। फैशन सेगमेंट में बड़े डिजाइनर अभिषेक वशिष्ठ जी , राहुल रज़ा मुकेश दुबे और प्रिंस गुर्जर ने अपने कलेक्शन प्रस्तुत किया।
ख़ुशी गर्ग की माँ जो कि खुद एक फैशन डिजाइनर और माॅडल है पूजा गर्ग ने अभिषेक वशिष्ठ कांसेप्ट डिजाइनर की कलेक्शन डिजाइनर ड् ड्रेस में रैंप वॉक किया । और पीबी ट्रस्ट की फाउंडर अर्चना गौड़ जीअभिनेत्री शीबा अग्रवाल जी, आशा फ्रेड जी ने पूजा गर्ग जी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जिसके लिए उन्होंने अर्चना जी का दिल से आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच खुशी गर्ग की प्रस्तुति, वॉक और आत्मविश्वास ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। खुशी गर्ग ने बताया कि कल का दिन उनके लिए बहुत ही खास था उनकी पहले कदम की सफलता का पूरा श्रेय उनकी माता पूजा गर्ग को जाता हैं जिन्होने हर क़दम पर उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी पर उनको जो खुशी की इस बड़ी सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता ने इसे अपने जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि बेटी की इस उपलब्धि ने परिवार अग्रवाल समाज और शहर का नाम रोशन किया है।











