चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 24 घंटे में ₹1.28 लाख लुढ़की कीमत, बाजार में हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

NSS NEWS -मार्केट अलर्ट

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 24 घंटे में ₹1.28 लाख लुढ़की कीमत, बाजार में हड़कंप

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। चांदी की कीमतों में ऐसी तेज़ गिरावट आई, जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

एमसीएक्स पर मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी करीब 27 फीसदी टूट गई, जिससे इसके भाव एक ही दिन में ₹1,07,971 गिरकर ₹2,91,922 प्रति किलोग्राम पर आ गए। यह स्तर बीते 24 घंटों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही चांदी ने ₹4.20 लाख प्रति किलो का अब तक का सबसे ऊँचा स्तर छुआ था, लेकिन अचानक बढ़ी बिकवाली ने बाजार की तस्वीर ही बदल दी। महज़ 24 घंटे के भीतर चांदी में ₹1.28 लाख से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बन गया।

बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेत, मुनाफावसूली और सट्टा गतिविधियों के दबाव के कारण चांदी पर यह भारी असर पड़ा है। आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दबाज़ी से बचें और बाजार की चाल पर सतर्क नज़र रखें।