दिल्ली की नल से टपकता पानी अब चिंता की घंटी बनता जा रहा है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली की नल से टपकता पानी अब चिंता की घंटी बनता जा रहा है। घटता भूजल, सूखती यमुना और बढ़ती आबादी ने राजधानी को एक बार फिर जल संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। कई इलाकों में सुबह-शाम की सप्लाई अनियमित हो चुकी है और लोग टैंकर के भरोसे जीवन चला रहे हैं। सवाल यह नहीं कि पानी कम है, सवाल यह है कि इंतज़ाम कब पूरे होंगे। अगर अभी भी सिर्फ अपीलों से काम चलाया गया, तो आने वाले दिनों में दिल्ली प्यास से जूझती नज़र आ सकती है।

(अनीता सिंह पत्रकार)