
कुछ सेकंड में ढह गई इमारत, कई ज़िंदगियां मलबे में दब गईं
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम अचानक एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर पड़ी। लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गई। आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार के बीच खुद भी राहत कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे।
रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कई लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन कुछ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों की सुरक्षा और नियमों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऐसी इमारतें लोगों की जान जोखिम में डालकर कैसे खड़ी हो जाती हैं।
NSS NEWS










