
दिल दहला देने वाली खबरें सामने आ रही है दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है।
रात में फैक्ट्री से काम करके घर लौट रही एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
सवाल सिर्फ अपराधियों पर नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर भी है जो हर घटना के बाद सिर्फ जांच और बयान देने तक सीमित रह जाता है।
राजधानी दिल्ली में अगर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे आखिर किस काम के हैं?
हर बार बेटियों के लिए कानून और सुरक्षा की बातें होती हैं, लेकिन सड़कों पर हकीकत कुछ और ही दिखाई देती है।
रानी बाग की यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल है।
अब जनता पूछ रही है
आखिर कब तक बेटियाँ डर के साये में जीती रहेंगी
और कब तक सिस्टम सिर्फ भाषणों में सुरक्षा ढूंढता रहेगा
(रिपोर्टर अनीता सिंह )










