

नगर तिंदवारी की जनता आखिर कब तक झेले बिजली विभाग की लापरवाही?
नगर तिंदवारी में बिजली विभाग की उदासीनता के कारण आम जनता लगातार परेशान है। नगर का विद्युत फीडर गाँव के फीडरों से जुड़ा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले हर फॉल्ट का सीधा असर नगर की बिजली आपूर्ति पर पड़ता है।
नतीजा यह है कि नगरवासियों को बार-बार घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, छोटे उद्योगों का काम रुक रहा है और आम नागरिक उमस में परेशान हैं।
❗ प्रश्न यह है कि नगर की जनता कब तक इस समस्या को झेलती रहेगी?
नगर वासियों की मांग है कि—
✅ नगर के लिए अलग विद्युत फीडर की व्यवस्था की जाए।
✅ फॉल्ट की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
✅ नगर की विद्युत व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाए।
बिजली विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करें, ताकि नगरवासियों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके।
रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश











