
नमस्कार आप देख रहे हैं NSS NEWS सच की आवाज
आज की बड़ी खबर…जिसको देखकर सभी का दिल दहल गया
क्या अब नाम और पहचान के आधार पर इंसाफ तय होगा?
बिहार के एक युवक नीरज बल्हारा की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस की गोली से उसकी जान गई… और अब तक न्याय दूर है। सबसे बड़ा सवाल ये है क्या वर्दी के नाम पर जवाबदेही खत्म हो चुकी है? क्या प्रशासन सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित रह गया है? एक तरफ सरकार कानून-व्यवस्था के दावे करती है…दूसरी तरफ आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हम सीधा सवाल पूछते हैं क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी? क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी? या फिर ये मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?
NSS NEWS लगातार इस खबर पर नजर बनाए हुए है
क्योंकि सवाल सिर्फ एक नीरज का नहीं
सवाल पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी का है
(अनीता सिंह पत्रकार)










