
Breaking news
लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड
लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक की डिप्टी मैनेजर दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। दिव्या पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं।
प्रज्ञा मिश्रा के मुताबिक, दिव्या रोज की तरह बैंक पहुंची थीं। बैंक के बाहर निकलते समय उनके पति मानस बाजपेयी ने कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। प्रज्ञा के अनुसार, आरोपी ने गोली चलाने के साथ रिवॉल्वर की बट से भी दिव्या पर हमला किया।
वारदात के बाद आरोपी वहां से निकल गया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV समेत अन्य सबूतों को खंगाला जा रहा है। हत्या की असली वजह और घटना का पूरा सच पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
एक परिवार की बेटी और बहन को दिनदहाड़े खो देने वाली इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू विवादों के खतरनाक अंजाम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।










