


पैलानी तहसील में स्थित ग्राम-पड़ोहरा, जिला-बांदा (उत्तर प्रदेश) का पुल, जो चंद्रावल नदी पर बना है, छतिग्रस्त हो गया है जिससे आवागमन रुक गया है 🤔😔
इस पुल के आवागमन के लिए केवल पड़ोहरा गांव ही निर्भर नहीं है बल्कि मड़ौली खुर्द, अमारा और उनसे जुड़े हुए कई गांवों का आवागमन इसी से होता है।
सरकार इन चीजों पर गौर करे,जो नीचे अंकित हैं……….
बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ संबंधी समस्याएं,
गर्भवती महिलाएं, दैनिक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों आदि के लिए बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई ।।।😔😔😔
क्या गांव में एम्बुलेंस आ पाएगी ?🤔🤔😔
क्या गांव में बच्चों की वैन आ पाएगी ?
क्या गांव का कोई भी साधन बाहर जा पाएगा ???
अतः उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय जलशक्ति मंत्री &तिंदवारी विधानसभा के विधायक श्री रामकेश निषाद जी इस पर गौर करें और सरकार को सूचित कर ग्राम पड़ोहरा में चंद्रावल नदी पर एक नए पुल का निर्माण करवाए।
जो इस पुल से बड़ा हो, जिससे सामान्य बाढ़ आने के बाद भी आवागमन चलता रहे 🙏……जिससे आम जनमानस को समस्याओं का सामना न करना पड़े 🙏🙏
संवादाता निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश
NSS NEWS









