


तिंदवारी बांदा
कस्बे के श्रीनगर निवासी सोमिल गुप्ता ने ने 25 वर्ष की उम्र में अपनी मेधा का परचम लहराया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। एक अत्यंत सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले सोमिल गुप्ता की इस अद्वितीय सफलता से संपूर्ण क्षेत्र में उल्लास है। सोमिल के पिता दिनेश गुप्ता कस्बे में टीवी मैकेनिक की दुकान चलाते हैं।
सोमिल ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाल विकास केंद्र से आठवीं तक हुई, सत्यनारायण इंटर कॉलेज से उन्होंने हाई स्कूल की शिक्षा पूरी की, झारखंड जमशेदपुर से बीटेक आईआईटी कानपुर से एमटेक की शिक्षा ग्रहण की।यह यात्रा सुगम नहीं थी। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को समर्पित किया। भावुक होते हुए सोमिल ने कहा, मेरे पिता दिनेश गुप्ता पेशे से टीवी मैकेनिक है,मां रेनू गुप्ता ग्रहणी है बड़े भाई निखिल शिक्षक हैं।उन्होंने मेरे सपनों की उड़ान में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। उनका कठोर श्रम, हर कदम पर उत्साहवर्धन और मेरी अनुशासित तैयारी ही इस सफलता का मूल मंत्र है। इस मौके पर अनूप तिवारी मंडल अध्यक्ष भाजपा राहुल गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल अरविंद गुप्ता हरवंश श्रीवास्तव धीरज गुप्ता ने आवास में पहुंचकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश










