बांदा -आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बांदा में अवैध बालू खनन का मामला

 

बांदा -आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है बता दें कि बांदा के ग्राम सांडी में किसानों की निजी भूमि में अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है।

खदान संचालक द्वारा अवैध बालू खनन किया जा रहा है- किसानों की निजी भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है- किसानों को डराया-धमकाया जा रहा है

*प्रभावित गाटा संख्या:*

– 147/2

– 147/4

ग्रामीणों की मांग है कि अवैध बालू खनन को तत्काल बंद किया जाए-, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए

इस मौके पर लाली प्रसाद,- जयकरस, अर्जुन,गयाप्रसाद- शिवपूजन,बरदानी,ललतु प्रसाद,अच्छेलाल- धर्मराज- पुरुषोत्तम,विजय बहादुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

(रिपोर्टर निमेश मिश्रा)