

BREAKING NEWS BANDA –
बांदा में कांग्रेसियों का हल्ला बोल: जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद के आवास पर UPI टैक्स को लेकर जोरदार विरोध
कांग्रेस लाओ, देश बचाओ: बांदा में UPI शुल्क के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, मंत्री को भेंट की 2000 की पूजन सामग्री
बांदा – UPI भुगतान पर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री रामकेश निषाद के आवास पर नारेबाजी
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देशानुसार आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति राज्य मंत्री एवं तिंदवारी विधायक माननीय रामकेश निषाद जी के इंदिरा नगर स्थित आवास पर पहुँचा।
केंद्र सरकार द्वारा UPI भुगतान पर नया शुल्क लगाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और “UPI टैक्स रोल बैक, रोल बैक, कांग्रेस लाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए। कांग्रेसियों ने मंत्री जी को 2000 मूल्य की पूजन सामग्री भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा UPI पर टैक्स लगाकर व्यापारियों और गरीब तबके पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल-सुलभ रखना चाहिए और लगाया गया नया टैक्स तत्काल हटाया जाए। अगर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा और जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।
इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान एड., जिला उपाध्यक्ष प्रो. संजय द्विवेदी, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहन साहू, अंसार भाई सिद्दीकी, हेमंत वर्मा, बाबूराम यादव, शिवपूजन तिवारी, आरिफ निजामी, सुखलाल वर्मा, लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश










