बांदा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

NSS NEWS

बांदा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को बांदा शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। अतर्रा चुंगी चौकी स्थित ऑक्सीजन पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान बाबूलाल चौराहा पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने यात्रा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। पूरे मार्ग में तिरंगा लहराते नजर आया और लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, बलराम सिंह कछवाह, सत्येंद्र सिंह, मनीष शिवहरे, मुकेश सिंह, आशीष महाराज, ओम प्रकाश सिंह, सुरेश साहू, संजय मिश्रा, पंकज शुक्ला, कमलेश तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने फूलों की वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और देशभक्ति का माहौल बना दिया। भारत माता के जयघोष और हाथों में लहराते तिरंगे ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया ।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश से

[democracy id="1"]

प्रथक_बुन्देलखण्ड_राज्य_निर्माण के लिये चित्रकूट जनपद मे #गांव_गांव_पांव_पांव_यात्रा के सातवें दिन चित्रकूट धाम मे जगह-जगह भ्रमण कर जन संवाद और सम्पर्क स्थापित करने के उपरांत भगवान कामतानाथ जी के दरबार मे वहां के मुख्याधिकारी स्वामी मदन दास जी,स्वामी शशिभूषण जी के द्वारा विधि-विधान