बांदा: श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट का 19वां स्थापना दिवस 23 जून को, 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का होगा शुभारंभ – आर्यकन्या इंटर कॉलेज में होगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*बांदा: श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट का 19वां स्थापना दिवस 23 जून को, 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का होगा शुभारंभ – आर्यकन्या इंटर कॉलेज में होगा आयोजन*

 

*बांदा:* श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में संस्थान के 19वें स्थापना दिवस और 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला को लेकर शुक्रवार 20 जून 2026 को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। मीडिया को संस्थान की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

संस्थान की रानी दमेले (अंजू जी) ने बताया कि कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ 23 जून 2026 को आर्यकन्या इंटर कॉलेज से किया जाएगा। इसी दिन संस्थान का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।

 

श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की स्थापना 28 जून 2008 को की गई थी। इस वर्ष संस्थान अपने 19 वर्ष पूरे कर रहा है। संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद कई छात्राएं वर्तमान में आत्मनिर्भर हो चुकी हैं और कला के क्षेत्र में नाम कमा रही हैं।

प्रेसवार्ता में संस्थान की रानी दमेले (अंजू जी), उपाध्यक्ष पंकज रावत, सहसचिव अरुण कुमार दमेले, संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक सत्यनारायण शुक्ला और किरण गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश