राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने BBPS द्वारका जंप रोप प्रतियोगिता में मारी बाजी, कई पदक जीते*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने BBPS द्वारका जंप रोप प्रतियोगिता में मारी बाजी, कई पदक जीते*

 

*द्वारका, 1 मई 2026* – बाल भारती पब्लिक स्कूल, द्वारका द्वारा वीरवार को आयोजित अंतर-विद्यालय जंप रोप प्रतियोगिता में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (RGMPS) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

 

प्रतियोगिता में द्वारका और आसपास के क्षेत्र के 10 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। बाल भारती पब्लिक स्कूल के अलावा श्री राम वर्ल्ड स्कूल, आदर्श वर्ल्ड स्कूल, वेंकटेश्वर स्कूल, सचदेवा ग्लोबल स्कूल, MRV स्कूल, राहुल मॉडल स्कूल पालम, कमल मॉडल स्कूल और प्रोफेसर ग्लोबल स्कूल की टीमों ने भी प्रतिभा दिखाई।

 

RGMPS के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:

 

– *U-10 वर्ग – बालक*: रियांश ने स्पीड स्प्रिंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवांश ने स्पीड हॉप में तृतीय स्थान हासिल किया। अथर्व, मयंक, रमन और लक्की की टीम ने स्पीड रिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

– *U-14 वर्ग – बालिका*: सिमरन, आलिया सैफी, नव्या और आलिया दिलशाद ने स्पीड रिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

– *U-14 वर्ग – बालक*: आदित्य, प्रतीक, आदर्श और अफ़ान ने स्पीड रिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

टीम कोच कन्हैया कुमार जी के मार्गदर्शन में बच्चों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

विद्यालय की इस उपलब्धि पर RGMPS के चेयरमैन श्री ललित अब्रोल जी, प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि अब्रोल जी और श्री सौजन्य अब्रोल जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि RGMPS शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह का सहयोग जारी रहेगा।