






—
*राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन, विजेताओं को मिली साइकिल*
राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह बुधवार को स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। विद्यालय के चेयरमेन श्री ललित अब्रॉल जी के कुशल मार्गदर्शन में तथा शारीरिक शिक्षक श्री कन्हैया कुमार जी के सहयोग से कैंप का सफल आयोजन हुआ।
समर कैंप में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने 11 अलग-अलग गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिनमें रोप स्किपिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कंप्यूटर, पब्लिक स्पीकिंग, इंग्लिश स्पीकिंग, एरोबिक्स, वैदिक मैथ्स, योग और कैलिग्राफी प्रमुख रहीं।
समापन समारोह में प्रत्येक गतिविधि में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। तीनों आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को स्कूल के चेयरमैन द्वारा साइकिल पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और अल्पाहार वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह रावत जी ने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। खेल, कंप्यूटर, पब्लिक स्पीकिंग और कैलिग्राफी जैसी कलाएं बच्चों में धैर्य और एकाग्रता लाती हैं। हार से डरना नहीं, उससे सीखना है। आप सभी अपने लक्ष्य पर फोकस रखें।”
स्कूल के चेयरमैन श्री ललित अब्रॉल जी ने कहा, “हमारा उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। रोप स्किपिंग से फुर्ती, कंप्यूटर से टेक्निकल समझ, पब्लिक स्पीकिंग से आत्मविश्वास और कैलिग्राफी से रचनात्मकता बढ़ती है। समर कैंप में आपने जो टीम स्पिरिट सीखी है, उसे जीवन भर साथ रखें।”
प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि अब्रॉल जी ने कहा, “समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास करना था। बच्चों ने जिस उत्साह से भाग लिया, वह सराहनीय है। इस कैंप की सफलता के पीछे हमारे सभी कोचों का अथक परिश्रम और समर्पण है। कड़ी धूप में भी उन्होंने पूरे जुनून से बच्चों को प्रशिक्षित किया। मैं सभी कोच, शिक्षकों और अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।










