द्वारका डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का दबदबा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

*द्वारका डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल का दबदबा*

 

*द्वारका, 27 अप्रैल 2026*

द्वारका डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को प्रोफेसर ग्लोबल स्कूल में एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में द्वारका और आसपास के क्षेत्रों के कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

 

चैंपियनशिप में बाल भारती पब्लिक स्कूल द्वारका, पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, हेरिटेज स्कूल रोहिणी, लायंस एकेडमी, राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राहुल मॉडल स्कूल पालम, प्रोफेसर ग्लोबल स्कूल, श्री लाल कॉन्वेंट स्कूल, सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी समेत अन्य स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

 

इस प्रतियोगिता में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (RGMPS) का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल ने बालक वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। बालक वर्ग में टीम की कप्तानी सुमित और अंश गुप्ता ने की, वहीं बालिका वर्ग में सिमरन और इंशा अहमद ने टीम का नेतृत्व कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

 

टीम कोच कन्हैया कुमार ने कहा, “बच्चों ने कड़ी मेहनत की है और मैदान पर अनुशासन दिखाया। यह परिणाम उसी का नतीजा है।”

 

इस उपलब्धि पर RGMPS के चेयरमैन श्री ललित अब्रोल जी, प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि अब्रोल जी और श्री सौजन्य अब्रोल जी ने सभी खिलाड़ियों तथा टीम कोच श्री कन्हैया कुमार जी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता स्कूल के लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी स्कूल खेलों को बढ़ावा देता रहेगा।