सीनियर स्टेट टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में RGMPS का शानदार प्रदर्शन, जीती द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*सीनियर स्टेट टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में RGMPS का शानदार प्रदर्शन, जीती द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी*

 

*यूथ स्पोर्ट्स एरेना, दीचाऊं*, नजफगढ़ में आयोजित दो दिवसीय सीनियर स्टेट टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राजीव गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्कूल की टीम ने चैंपियनशिप में द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।

 

बालक वर्ग में अंश गुप्ता की कप्तानी में सिद्धार्थ कश्यप, आर्यन सिंह, आर्यन, निशांत कोहली तथा आयुष कुमार ने भाग लिया। वहीं बालिका वर्ग में आलिया सिंह ने कप्तानी की और टीम में सिमरन, तनिष्का बेनीवाल, इंशा अहमद, आलिया, अलीशा खान व मिष्टी सिंह शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच कन्हैया कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ।

 

समापन अवसर पर टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव सुश्री निकिता जी तथा श्री हरेंद्र जी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के जज्बे और खेल कौशल की सराहना की।

 

इस उपलब्धि पर RGMPS के चेयरमैन श्री ललित अब्रोल जी, प्रिंसिपल श्रीमती अंजलि अब्रोल जी तथा श्री सौजन्य अब्रोल जी ने पूरी टीम व कोच कन्हैया कुमार जी को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन करते रहेंगे।