सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर रेप का आरोप, FIR दर्ज — पुलिस जांच में जुटी मेरठ |

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

🔴 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर रेप का आरोप, FIR दर्ज — पुलिस जांच में जुटी
मेरठ | NSS News
मेरठ के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक महिला की शिकायत पर शादाब जकाती के खिलाफ रेप के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने इंचौली थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। SP ग्रामीण अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शादाब जकाती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि महिला पहले उनसे मदद मांग चुकी है और वह उनके कुछ वीडियो में भी दिखाई देती है। शादाब का दावा है कि उन्होंने महिला और उसके बच्चे की शिक्षा और राशन जैसी सहायता भी की थी। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल मामला जांचाधीन है। सच्चाई पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।
NSS News इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।
रिपोर्ट : अनिता सिंह
NSS News