
NSS NEWS
क्या है कॉकरोच पार्टी क्या बला आ गई 🪳
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “कॉकरोच पार्टी” कोई आधिकारिक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक व्यंगात्मक और ट्रेंडिंग कॉन्सेप्ट माना जा रहा है।
इस पोस्टर और नाम के जरिए मौजूदा राजनीति, भ्रष्टाचार और सिस्टम पर तंज कसने की कोशिश की जा रही है।
“कॉकरोच” शब्द का इस्तेमाल इस बात को दिखाने के लिए किया गया है कि जैसे कॉकरोच हर जगह दिखाई देते हैं, वैसे ही आज राजनीति और समस्याएं भी हर जगह फैल चुकी हैं।
पोस्टर में जनता से सवाल पूछा जा रहा है —क्या ऐसी नई सोच वाली पार्टी को मौका मिलना चाहिए?सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं,
तो कुछ लोग इसे जनता के गुस्से और बदलाव की मांग का प्रतीक मान रहे हैं।
हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से ऐसी किसी पार्टी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
(अनीता सिंह पत्रकार)










