इस बार शादाब ज़काती किसी मज़ेदार वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बेहूदा और घिनौनी सोच की वजह से सुर्खियों में हैं।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले शादाब ज़काती को तो आप जानते ही होंगे“10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी?” वाला मशहूर डायलॉग जिसने रातों-रात उन्हें वायरल कर दिया था।

 

  • लेकिन इस बार शादाब ज़काती किसी मज़ेदार वीडियो की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बेहूदा और घिनौनी सोच की वजह से सुर्खियों में हैं।

 

उनकी एक नई वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक किराना दुकान पर सामान बेचते नजर आ रहे हैं। दुकान पर एक छोटी बच्ची सामान लेने आती है। बच्ची कहती है—

“पैसे मम्मी देंगी।”

 

इसके बाद शादाब ज़काती कैमरे में गिरी हुई सोच के साथ कहते हैं

“जिसकी बेटी इतनी सुंदर हो… उसकी मां कितनी सुंदर होगी।

और सामान दे देते हैं।

 

लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, उसने हर किसी का खून खौला दिया।

वीडियो में वह उस बच्ची के घर पहुँचते हैं और कहते हैं—

“आपकी बेटी मेरी दुकान से सामान लेकर गई थी… पैसे मत देना, एक पप्पी दे दो।”

 

बस… यहीं से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

लोग शादाब ज़काती की सोच पर जमकर भड़के हैं।

कमेंट सेक्शन में उनकी कड़ी निंदा, भारी ट्रोलिंग, और अनफॉलो करने की अपील की जा रही है।

लोग साफ कह रहे हैं

“यह मज़ाक नहीं… यह बीमार मानसिकता है।

एक बच्ची पर ऐसी बात? बेहद घटिया।

इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि शादाब ज़काती की लोकप्रियता भले बढ़ गई हो,

लेकिन सोच आज भी बेहद निचले स्तर की है।

NSS NEWS