
रफ्तार की लापरवाही ने छीनी 23 साल के साहिल की जान
NSS NEWS
3 फरवरी को दिल्ली में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि एक नाबालिग युवक तेज रफ्तार SUV चलाते हुए स्टंट कर रहा था और उसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड बेहद ज्यादा थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक पल में घर का बेटा, परिवार का सहारा, हमेशा के लिए चला गया।
साहिल की मां इंसाफ की गुहार लगा रही हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि लापरवाही और दिखावे की होड़ का नतीजा है।
पुलिस जांच में जुटी है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और यह देखा जा रहा है कि वाहन किसके नाम पर था और जिम्मेदारी किसकी बनती है।
जब नाबालिग गाड़ी चलाता है, तो कसूर सिर्फ उसका है या उन लोगों का भी जिन्होंने उसे स्टीयरिंग थमाया
साहिल की मौत एक आंकड़ा नहीं सिस्टम और समाज दोनों के लिए एक कड़वी चेतावनी है।
आपका क्या कहना है इस खबर को लेकर जरूर बताएं







