धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

 

NSS news लखनऊ

 

लखनऊ, मोहनलालगंज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर की मौजूदगी में विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठियों व भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम में पुष्कर ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और समतामूलक समाज के निर्माण का आह्वान किया।

 

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे तथा अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।