
दुखद खबर:
बड़ी खबर आ रही है लखनऊ के विकास नगर से,
जहाँ भीषण आग ने दर्जनों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है।
करीब 200 लोग इस आग से प्रभावित हुए हैं,
और कई परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,
आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में सब कुछ राख हो गया—
घर, सामान, और लोगों की सालों की मेहनत।
अब सवाल उठता है
आखिर सुरक्षा के इंतजाम पहले क्यों नहीं किए गए?
क्यों हर बार प्रशासन हादसे के बाद ही हरकत में आता है?
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है,
लेकिन जिनका सब कुछ जल गया…
उनके लिए ये मदद नाकाफी साबित हो रही है।
लखनऊ के विकास नगर से ये एक बड़ी चेतावनी है
अगर अभी भी सिस्टम नहीं जागा,
तो ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी।
अनीता सिंह पत्रकार nss news








