
आज पूरे देश में भगवान परशुराम जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है।
धर्म और न्याय के प्रतीक भगवान परशुराम को याद करते हुए लोगों ने पूजा-अर्चना की और समाज में सत्य व साहस का संदेश दिया।
मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की लहर देखने को मिली।
संदेश साफ है
अन्याय के खिलाफ खड़े रहना ही सच्ची भक्ति है।
परशुराम जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
(अनीता सिंह पत्रकार)








