
NSS NEWS हमेशा सच के साथ
बांदा: नरैनी पुलिस ने मोटर चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर बरामद
बांदा:
जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटर और नकदी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान 3 मई 2026 को नरैनी पुलिस गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पनगरा स्थित पुलिया पर दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 5 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और कुछ दिन पहले एक मकान से इंडक्शन मोटर चोरी की थी, जिसे बेचने के लिए वे वहां बैठे थे।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की एक इलेक्ट्रिक मोटर भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके।
गिरफ्तार अभियुक्त:
राहुल पुत्र पवन, निवासी नंदवारा, थाना नरैनी, बांदा
मनीष पुत्र मनोज, निवासी मुरवा, थाना गिरवां, बांदा
बरामदगी:
01 इलेक्ट्रिक मोटर
₹5000 नकद
पंजीकृत मामला:
मु0अ0सं0 87/26, धारा 35(1)/317(2) बीएनएस, थाना नरैनी, जनपद बांदा
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कल्बे अब्बास खां, कांस्टेबल अजय यादव और सुनील कुमार शामिल रहे।
(रिपोर्ट: निमेश मिश्रा, बांदा)










