

ब्रेकिंग न्यूज बांदा- NSS NEWS हमेशा सच के साथ
तिंदवारी -भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया।
तिंदवारी मंडल कार्यकारिणी के नेतृत्व में पपरेंदा तिराहा तिंदवारी में भव्य विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते नजर आए। वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्साह खुलकर दिखाई दिया। इस इस मौके पर मंडल मंत्री आशीष सिंह चंदेल शुभम द्विवेदी रामप्रकाश मिश्रा अलख नारायन मिश्रा और भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
(रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा)










