भीषण गर्मी में 84 धूनी तपस्या: साँडा सानी में संत की अनोखी साधना 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भीषण गर्मी में 84 धूनी तपस्या: साँडा सानी में संत की अनोखी साधना

 

बांदा जिले के कमासिन ब्लॉक स्थित ग्राम साँडा सानी (जगदेव का पुरवा) में भीषण गर्मी के बीच एक अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिल रहा है। जहां तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं परम पूज्य श्री श्री 108 नित्य प्रकाश दास जी महाराज 2 अप्रैल से 12 मई तक 84 धूनियों के मध्य कठोर हठयोग तपस्या में लीन हैं।

 

चारों ओर जलती अग्नि और ऊपर तपता सूर्य—ऐसी विषम परिस्थितियों में की जा रही यह साधना श्रद्धालुओं के बीच आस्था और आकर्षण का केंद्र बन गई है। दूर-दराज से लोग संत के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि महाराज जी ने बाल्यकाल में ही नागा पंथ अपनाकर सन्यास ले लिया था और इससे पूर्व भी कई स्थानों पर इसी प्रकार की तपस्या कर चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह साधना संयम, धैर्य और आत्मनियंत्रण का संदेश दे रही है।

तपस्या का समापन 12 मई को होगा, जबकि 14 मई को विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

 

(रिपोर्टर निमेष मिश्रा)