पूर्व विधायक महेंद्र यादव के जन्मदिन पर हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कन्यादान महादान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

NSS NEWS:

खुशियों के पल

 

पूर्व विधायक महेंद्र यादव के जन्मदिन पर हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ कन्यादान महादान

 

नई दिल्ली

विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक महेंद्र यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा और सराहनीय आयोजन देखने को मिला। कन्यादान महादान की भावना को आगे बढ़ाते हुए भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई जरूरतमंद बेटियों का विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां एक ओर बेटियों की विदाई के पल ने लोगों को भावुक किया, वहीं दूसरी ओर इस सामाजिक पहल की हर किसी ने सराहना की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत बारात स्वागत से हुई, जिसके बाद प्रीतिभोज और विधिवत विवाह संस्कार संपन्न कराए गए। आयोजकों द्वारा सभी नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी भेंट की गई, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सुगमता से कर सकें।

 

महेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि

कन्यादान सबसे बड़ा दान माना जाता है, और समाज के सहयोग से हम इस पुण्य कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित होते हैं।

 

खास बात ये रही के

इस आयोजन में जन्मदिन को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखते हुए उसे समाज सेवा से जोड़ना, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

सामूहिक विवाह समारोह ने न सिर्फ कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लाई, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी दिया कि मिल-जुलकर बड़े सामाजिक बदलाव संभव हैं

(अनीता सिंह पत्रकार nss news)