

प्रधान – शिव बहादुर सिंह ( पिंकू सिंह )
ग्राम सरैया मझुआ ( उत्तर प्रदेश )
*शिक्षित गांव.. 📚 समृद्ध गांव..*
*सुनहरे भविष्य की ओर एक कदम और..*
आज अपनी ग्राम सभा सरैया- मझौआ के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण दिन है। गांव के विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्वाध्यायियों के लिए एक आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सार्वजनिक लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस लाइब्रेरी में काव्य संग्रह, गद्य संग्रह, उपन्यास, साहित्य, प्रेरणादायक पुस्तकें, सामान्य ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं सहित विभिन्न विषयों की अनेक उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि हर आयु वर्ग का व्यक्ति यहां अध्ययन कर ज्ञान अर्जित कर सके।
सिर्फ पुस्तकों की ही नहीं, बल्कि बेहतर अध्ययन वातावरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शांत अध्ययन कक्ष, AC, उत्तम प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिससे गांव के बच्चे और युवा शहरों जैसी सुविधाओं के बीच बैठकर अध्ययन कर सकें।
हमारा संकल्प है कि गांव का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े, हर युवा अपने सपनों को नई उड़ान दे और हमारा गांव ज्ञान एवं संस्कारों की पहचान बने। यह लाइब्रेरी केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि गांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
आप सभी ग्रामसभा वासियों से आग्रह है कि इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों को नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित करें। जिससे उनके स्वर्णिम भविष्य का निर्माण हो।










