
जब आवाज़ दबाने की कोशिश होती है, तब आंदोलन और तेज़ हो जाता है
कैऱाना की सांसद Iqra Hasan पर FIR दर्ज होने के बाद अब सियासत भी गरमा गई है और जनता के बीच सवाल भी उठने लगे हैं।
एक महिला, जो लगातार लोगों की आवाज़ उठाने सड़क से सदन तक लड़ रही है… उसी पर मुकदमे दर्ज होना क्या सिर्फ कानून की कार्रवाई है या फिर आवाज़ दबाने की कोशिश?
आज जनता पूछ रही है
क्या सत्ता के खिलाफ बोलने वालों को ही निशाना बनाया जाएगा क्या इंसाफ मांगना अब जुर्म बन चुका है जिस महिला ने लोगों के हक़ की लड़ाई लड़ी…
जो प्रशासन के सामने डटकर खड़ी रही… आज उसी को FIR के दायरे में खड़ा कर दिया गया।
लेकिन इतिहास गवाह है
जिस आवाज़ में सच होता है, उसे मुकदमों से नहीं डराया जा सकता। एक महिला अगर अन्याय के खिलाफ खड़ी हो जाए… तो सत्ता की कुर्सियाँ तक कांपने लगती हैं ।महिला एक शक्ति है वो डरने वालों में से नहीं तूफ़ानों से टकराती है एक बुलंद औरत जब लड़ती है तो पूरी व्यवस्था हिल जाती है ये सिर्फ एक FIR नहीं बल्कि उस आवाज़ की परीक्षा है जो जनता के लिए उठी थी
NSS NEWS सच सवाल करता है(अनीता सिंह पत्रकार)










