
गाजियाबाद में 17 वर्षीय छात्र की हत्या, चाकू के वार से ली गई जान
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक होनहार छात्र की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र पर कई बार चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर छोटी-छोटी बातों पर युवाओं के हाथों में किताबों की जगह चाकू क्यों दिखाई दे रहे हैं कब रुकेगी ऐसी हिंसा और कब सुरक्षित होगा हमारा समाज
एक और मां का बेटा चला गया, अब सवाल सिर्फ हत्या का नहीं समाज की सोच का भी है
Nss news हमेशा सच के साथ










