

*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
*खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग,लाखो की गृहस्थी का समान जलकर राख*
*बांदा*- देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत महोखर (जयराज) मोहल्ला में मंगलवार की सुबह मालती पत्नी श्रीराम प्रजापति अपने कमरे में सुबह करीब 9 बजे खाना बना रही थी,तभी अचानक से एचपी गैस के सिलेंडर मे आग लग गई जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
इस घटना में गृह स्वामी का करीब 2लाख रुपए तक का नुकसान हो गया है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वही घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन किया है, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।
वही पीड़ित श्रीराम प्रजापति गृहस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा है आगजनी मे जिसमें गेहूं 13 कुंटल ,चावल 2 कुंतल ,सरसों 4कुंतल, अरहर ,व आलमारी व बक्से में रखा जरूरी कागजात, जेवरात, सहित अन्य समान जलकर राख हो गया है।
रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश










