थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में अपने सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

बांदा

 

*➡️थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में अपने सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

 

*विवरण* – पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मामूली विवाद में सगे भाई की ईंट से मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कस्बा अतर्रा के रहने वाले आशीष पुत्र राजकुमार ने दिनांक 05.06.2026 को देर रात्रि पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में अपने बड़े भाई विकाश के सिर पर ईंट से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी । प्रकरण में मृतक की माँ सुनीता देवी की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा अभियुक्त को कल दिनांक 06.06.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।

*बरामदगी-*

▪️01 ईंट (घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. आशीष पुत्र राजकुमार निवासी राजनगर प्रहलाद सिंह का पुरवा कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा ।

*पंजीकृत अभियोग-*

▪️मु0अ0सं0- 205/26 धारा 352/103(1) बीएनएस थाना अतर्रा जनपद बांदा ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1. श्री संजीव कुमार चौबे थानाध्यक्ष अतर्रा

2. कां0 रविन्द्र श्रीवास

3. कां0 अजय प्रजापति

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश