स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर में फ्री शुगर-किडनी जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर में फ्री शुगर-किडनी जांच

विशेष संवाददाता

आज विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर में एक उपयोगी स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों की फ्री शुगर (डायबिटीज) और किडनी जांच की गई। जांच के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में डॉक्टर तनवीर और डॉक्टर विक्रम ने व्यक्तिगत रूप से मरीजों की जांच की और सलाह दी। दोनों डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से शहर के साथ-साथ गांवों में भी लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज और दवा से वंचित न रह सके।

डॉक्टरों ने कहा, “हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंचें। शुगर और किडनी संबंधी बीमारियां आजकल बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है।”

इस स्वास्थ्य कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में और भी विषयों (जैसे आंख, हड्डी, बाल स्वास्थ्य आदि) पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। ऐसे शिविर समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

रिपोर्टर निमेश मिश्रा बांदा उत्तर प्रदेश